फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Zaireen at Ziarat at the Mazar of Latifshah

जायरीनों ने की लतीफशाह की मजार पर जियारत

Sun, 27 Aug 2017 12:33 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 27 Aug 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
लंबे अरसे जारी तीज के तीसरे दिन गंगा-जमुनी तहजीब पर बाबा लतीफशाह का मेला परंपरागत ढंग से मनाया गया। शनिवार को जायरीनों ने बाबा के मजार पर पहुंचकर चादरपोशी के साथ दुआख्वानी की। इस दौरान लतीफशाह परिसर में मेला लगा रहा। मेले में बिहार प्रांत सहित चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर तथा आसपास के जमाम जायरीनों का रेला उमड़ा। मेले की सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस तथा पीएसी के जवान मुश्तैद रहे।
विज्ञापन
क्षेत्र के प्रीतपुर में स्थित कर्मनाशा नदी के कछार पर कौमी एकता के मिसाल बाबा लतीफशाह की मजार, सैय्यद शाह अजमेरी की मजार और बनवारी दास का मंदिर हैं। जो हिंदू-मुस्लिम भाइयों के लिए गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक है। लतीफशाह में बारहो मास मुस्लिम बंधू जियारत, चादरपोशी और दुआख्वानी करने के लिए आते हैं। वहीं लतीफशाह बंधे के नीचे पिकनिक भी मनाते हैं। पुरानी परंपरा के अनुसार तीज के तीसरे दिन ऐतिहासिक मेला लतीफशाह का व्यापक स्तर पर आयोजन किया जाता है। जहां हजारों हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोग एक साथ बाबा के मजार पर चादरपोशी करते हैं। श्रद्धालुओं के सुरक्षा की दृष्टि से उपजिलाधिकारी जिया लाल सरोज, सीओ प्रदीप सिंह चंदेल, चकिया कोतवाल तेज बहादुर सिंह सहित जनपद के कई थानों की पुलिस और पीएसी के जवान सक्रिय रहे।
विज्ञापन
----- समाधि स्थल पर की गयी साफ-सफाई चकिया। बाबा लतीफशाह के मेले के अवसर पर शुक्रवार की शाम नगर के हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं द्वारा लतीफशाह की मजार के पास स्थित बाबा बनवारीदास के समाधि स्थल पर साफ-सफाई की गई। इस सफाई अभियान में हिंदू युवा वाहिनी केे अध्यक्ष सारांश केशरी, विजय वर्मा, विनय मद्धेशिया, संजय चैरसिया, जीत सिंह, शशिकांत, रिक्की वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed