फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Youth's head separated from torso after being hit by tractor trolley

Chandauli News: ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर धड़ से अलग हुआ युवक का सिर

Sun, 09 Jun 2024 03:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Youth's head separated from torso after being hit by tractor trolley
चकिया। क्षेत्र के मगरौर गांव में चकिया इलिया मार्ग पर शुक्रवार की रात गिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से युवक का सिर धड़ से अलग हो गया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने इलिया-मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। वहीं, मौके पर पहुंचे डायल 112 के दो पुलिसकर्मियों की लोगों ने पिटाई कर दी। कुछ देर बाद पहुंचे एएसपी और सीओ के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए। चकिया थाना क्षेत्र के मंगरौर गांव निवासी रमाशंकर मल्लाह का इकलौता कृष्णानंद (19) उर्फ किशन घर में आए रिश्तेदारों के स्वागत सत्कार के लिए रात ई-रिक्शा से सैदुपुर मुर्गा खरीकर लौट रहा था। घर से कुछ दूर पहले ई-रिक्शा से अपना सिर बाहर निकालकर चालक से रुकने के लिए कहा। इसी बीच सामने से आ रही गिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से उसका सिर धड़ से अलग हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक भाग गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीण हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंचे डायल 112 के पुलिसकर्मियों की पिटाई कर दी और चक्काजाम कर दिया। ग्रामीण मुआवजा और ट्रैक्टर के चालक को गिरफ्तार करने लगे। उनका कहना था कि पुलिस पैसे लेकर ओवरलोड वाहनों का संचालन कराती है, जिससे हादसे होते हैं। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन अनिल कुमार और सीओ आशुतोष पहुंचे। अधिकारियों के आश्वासन पर रात दो बजे चक्काजाम समाप्त हुआ। वहीं, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed