फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Youth killed after being hit by a truck; road blocked in protest.

Chandauli News: ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, लगाया जाम

Wed, 16 Sep 2026 02:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Youth killed after being hit by a truck; road blocked in protest.
मोहनिया। दुर्गावती थाना क्षेत्र के डिडखिली स्थित टोल प्लाजा के पास सोमवार रात ट्रक की चपेट में आने से डिडखिली गांव निवासी संदीप कुमार (30) की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-19 पर चक्का जाम कर दिया। इससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। करीब 45 मिनट बाद यातायात शुरू हो सका।
विज्ञापन


बताया गया कि संदीप चाय पीकर घर लौट रहा था। डिडखिली गांव के पास सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मौके पर उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और हाईवे को जाम कर दिया। मामले की सूचना पाकर दुर्गावती थानाध्यक्ष गिरीश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। उचित कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर करीब 45 मिनट बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया। इसके बाद यातायात बहाल हो सका। थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। लोगों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed