फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Youth injured due to high tension wire while hanging hoarding

होर्डिंग टांगते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक घायल

Mon, 03 Oct 2022 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Youth injured due to high tension wire while hanging hoarding
इन दिनों नगर पालिका परिषद के आगामी चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के बीच बिजली व अन्य खंभों पर होर्डिंग व बैनर टांगने की होड़ मची है। रविवार को नगर के गल्ला मंडी मोड़ पर होर्डिंग टांगते समय ट्रांसफार्मर पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

नगर के लगभग सभी बिजली व अन्य विभाग के खंभे बैनर, पोस्टर व होर्डिंग से पट गए हैं। रविवार को गल्ला मंडी तिराहे पर स्थित ट्रांसफार्मर पर चढ़कर हर्षित जायसवाल (20) होर्डिंग लगा रहा था। इस दौरान उसका ध्यान ऊपर से गुजरे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार से हट गया। इससे वह करंट की जद में आ गया। गनीमत रही कि करंट लगते वह जमीन पर गिर पड़ा अन्यथा बड़ी घटना घट सकती थी। उसके नीचे गिरते ही उसके अन्य साथी होर्डिंग फेंककर भाग निकले। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ में किसी ने उसे पहचानकर उसके परिजनों को सूचित किया। सूचना मिलते ही परिजन वहां पहुंच गए और घायल युवक को अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed