फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Youth drowns while fishing, remains untraced after 48 hours

Chandauli News: मछली पकड़ते समय युवक डूबा, 48 घंटे बाद भी नहीं मिला

Thu, 20 Nov 2025 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Youth drowns while fishing, remains untraced after 48 hours
चकरघट्टा थाना क्षेत्र चमेरबांध में मछली पकड़ते समय युवक डूब गया। सोमवार की रात बोझ गांव निवासी सुनील कुमार अपने चचेरे भाई करन के साथ मछली पकड़ने गया था।
विज्ञापन

सुनील गहरे पानी में जाने के बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार सुबह से ही गोताखोरों व एनडीआरएफ़ की मदद से तलाश शुरू की, लेकिन 48 घंटे बाद भी युवक का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

सुनील के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस खोजबीन में गंभीरता नहीं दिखा रही है। एनडीआरएफ की टीम भी देर से मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना के समय सुनील की पत्नी मायके में थी। घटना की जानकारी मिलते ही वह घर पहुंची। सुनील का तीन साल का बेटा है। वह दो भाइयों में छोटा था। घटना की सूचना मिलते ही उसकी मां, पत्नी और परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए।

थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि युवक के शव की तलाश लगातार जारी है। एनडीआरएफ टीम और गोताखोरों की मदद से बांध में गहराई तक खोजबीन की जा रही है। हर संभव प्रयास किया जा रहा है ताकि शव जल्द से जल्द बरामद हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed