{"_id":"6559093732f1e678af0c11f4","slug":"youth-dies-due-to-drowning-while-bathing-in-kali-mandir-pond-chandauli-news-c-20-1-vns1018-425497-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: काली मंदिर पोखरे में नहाने के दौरान डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: काली मंदिर पोखरे में नहाने के दौरान डूबने से युवक की मौत
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। चकिया थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित प्राचीन काली माता मंदिर के पोखरे में डूब कर शनिवार की रात एक युवक की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे को आशुतोष ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
चकिया थाना क्षेत्र के सादुल्लाहपुर ब्लॉक तिराहा वार्ड नम्बर 6 सिविल लाइन पूर्वी निवासी स्व. राजकुमार का पुत्र राजकमल उर्फ राजाबाबू(22) साफ सफाई का काम करता था। चकिया में प्राचीन काली माता मंदिर के प्रांगण में विशाल पोखरा है जिसमें छठ पूजा को लेकर भव्य तैयारी की गई है। चारों तरफ से प्रकाश की भी पूरी व्यवस्था की गई है। समिति के लोग भी पोखरे पर मौजूद थे।चकिया सीओ आशुतोष ने बताया कि समिति के लोगों के अनुसार राजा बाबू रात करीब 8:30 बजे अचानक आकर अपने कपड़े खोलकर पोखर में कूद गया लोग मना करते रहे पर वह नहीं माना। किनारे किनारे तैरता रहा फिर अचानक बीच में चला गया और गहरे पानी में डूब गया। समिति के लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर को आशुतोष पहुंचे। उन्होंने बताया कि गोताखोरों की मदद से करीब डेढ़ घंटे बाद युवक का शव बाहर निकल गया और परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों की संतुष्टि के लिए उसे जिला अस्पताल भी भेजा गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया जिसके बाद उसके शव को मर्चरी में रखा गया है। युवक के पिता की भी मौत हो चुकी है और वह साफ सफाई का काम किया करता था। दो भाइयों में राजाबाबू बड़ा था। पति के मौत के बाद पुत्र के मौत से मां मालती का रो रोकर बुरा हाल है।वह बार बार बेसुध हो जा रही थी।