फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Youth beaten for refusing to drink alcohol

शराब पीने से मना करने पर युवक को पीटा

Sun, 13 Sep 2020 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Youth beaten for refusing to drink alcohol
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के नेगुरा गांव में शराब पीने से मना करने को लेकर शुक्रवार की रात विवाद हो गया। इसके बाद मामला बढ़ गया और एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर पर चढ़कर ईंट-पत्थर चलाने लगे। इसके बाद लाठी-डंडे से मारपीट कर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं घर की महिलाओं ने किसी तरह कोतवाली पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के साथ तहरीर के आधार पर पांच नामजद और पांच अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर खोजबीन में जुट गयी।
विज्ञापन

नेगुरा निवासी अशोक तिवारी (38) के मकान से सटे एक सैलून में शुक्रवार की रात कुछ लोग शराब पीकर शोर-शराबा कर रहे थे। तभी अशोक तिवारी वहां पहुंचे और उन्होंने ऐसा नहीं करने से मना किया। इसके बाद शराब पी रहे युवकों को नागवार गुजरी और कुछ देर बाद वे अपने घर जाकर परिवार के अन्य लोगों के साथ अशोक तिवारी के दरवाजे पर पहुंचे और ईंट पत्थर चलाने लगे और अशोक की भी पिटाई कर दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर पक्ष मौके से भाग निकला। इसके बाद पुलिस ने घायल अशोक तिवारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने बताया कि घायल के सिर में गंभीर चोटें आई है, जिससे उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। प्रभारी कोतवाल विवेक तिवारी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर नेगुरा गांव के ही पांच नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed