फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Younger brother Mukesh murdered his elder brother Rakesh

छोटे भाई मुकेश ने की थी सगे बड़े भाई राकेश की हत्या

Sat, 31 Oct 2020 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Younger brother Mukesh murdered his elder brother Rakesh
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के धूरीकोट गांव निवासी राकेश रौशन यादव की हत्या उसके सगे छोटे भाई मुकेश यादव ने की थी। मुकेश की पत्नी के साथ राकेश का अवैध संबंध होने की जानकारी से मुकेश नाराज था। उसने योजना बनाकर अपने साथियों के साथ घटना को अंजाम दिया था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी मुकेश को धूरीकोट गांव के मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और डबल मैगजीन बरामद हुई है। एसपी हेमंत कुटियाल ने आरोपी की गिरफ्तारी और आरोपी से पूछताछ केे बाद मामले का खुुलासा किया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि सदर कोतवाली के धूरीकोट निवासी मुकेश यादव हत्या के आरोप में 2017 से जेल में बंद था। जनवरी 2020 में वह जमानत पर जेल से बाहर आया तो बड़े भाई का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध होने की जानकारी मिली। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने दोनों को रंगेहाथ पकड़ भी लिया। तभी से भाई को ठिकाने लगाने की सोच रहा था। जेल में रहने के दौरान इनामी अपराधी आशुतोष यादव से उसकी दोस्ती हो गई थी। आशुतोष व रामानंद के साथ मिलकर अपने बड़े भाई की हत्या की साजिश रची। 28 अगस्त की देर शाम को मुकेश ने साथियों की मदद से बड़े भाई को डिग्घी गांव के समीप नहर पर ले गया। इसी बीच शराब पार्टी के दौरान मुकेश ने मौका देख पिस्टल से बड़े भाई के सिर में गोली मार दी। इसके बाद आशुतोष यादव के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया। 29 अक्तूबर की रात कुरहना गांव के समीप मुठभेड़ में आशुतोष को गिरफ्तारी के बाद मुकेश की संलिप्तता के बारे में भी पुलिस को पता चला। शुक्रवार की भोर में सदर कोतवाल अशोक मिश्रा, मुकेश तिवारी स्वाट टीम प्रभारी अभय कुमार सिंह ने हमराहियों के साथ आरोपी मुकेश यादव को धूरीकोट मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से नाइन एमएम की पिस्टल, दो मैगजीन व 10 कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस टीम में मुकेश तिवारी, मनोज पांडेय, अमरचंद्र, विनोद सिंह, सरोज यादव शामिल रहे।
विज्ञापन

हत्याकांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार
चंदौली। धूरीकोट निवासी राकेश रौशन हत्या कांड का मुख्य आरोपी मुकेश यादव की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने शुक्रवार की शाम को तीसरे आरोपी रामानंद को कोड़रिया के समीप दबोच लिया। जबकि दूसरे आरोपी आशुतोष को पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार आरोपी रामानंद सदर कोतवाली के सेवखर कला गांव का निवासी है। जो मुकेश और आशुतोष के साथ मिलकर राकेश रौशन यादव के हत्या की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed