{"_id":"6691ba43adde9e2eac0064d4","slug":"young-man-who-went-to-take-bath-in-ganga-missing-fear-of-drowning-chandauli-news-c-189-1-svns1011-117375-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: गंगा में नहाने गया युवक लापता, डूबने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: गंगा में नहाने गया युवक लापता, डूबने की आशंका
विज्ञापन
अलीनगर थाना क्षेत्र के कुरहना गांव के समीप शुक्रवार की भोर में गंगा में स्नान करने गया युवक लापता हो गया। परिजनों व ग्रामीणों ने युवक के गहरे पानी में डूब जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों से युवक की तलाश कराई लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद पहुंची एनडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में जुटी है।
गांव निवासी जोगिंदर तिवारी उर्फ मुग्धू (32) शुक्रवार की भोर में गंगा स्नान करने के लिए घर से निकला था। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो घाट पर उसकी चप्पल व कपड़े सहित अन्य सामान मिले। इस आधार पर परिजनों व ग्रामीणों ने उसके गंगा में डूबने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों के माध्यम से युवक तलाश कराई। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। देर शाम तक एनडीआरफ की टीम बुलाई गई जो युवक की तलाश में जुटी है। अलीनगर थानाध्यक्ष शेषधर पांडेय ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम युवक की तलाश कर रही है। देर शाम तक सफलता नहीं मिली थी।