फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Young man robbed after giving intoxicants in cold drink

Chandauli News: कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर युवक को लूटा

Mon, 05 Aug 2024 04:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Young man robbed after giving intoxicants in cold drink
पड़ाव। बाबतपुर एयरपोर्ट से मिर्जापुर जा रहे युवक को उबेर कैब चालक ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। उसके बाद उसका एप्पल मोबाइल, घड़ी, 16 हजार रुपये और अन्य कीमती समान लेकर जलीलपुर चौकी के पास अचेतावस्था में उतारकर फरार हो गया। होश में आने के बाद सोमवार को युवक ने मुगलसराय थाने में तहरीर दी। केरल राज्य के तिरुवनंतपुरम निवासी डॉ. किरण जशुवा (32) किसी प्राइवेट कंपनी में कार्य करता है । कंपनी में कार्यरत साथी से मिलने के लिए छुट्टी लेकर वाराणसी के बाबतपुर आया था। वहां से उबर कैब बुक करके मिर्जापुर जाने के लिए निकला। रास्ते में ड्राइवर ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इस पर युवक अचेत हो गया। इस दौरान कैब ड्राइवर ने जलीलपुर चौकी के समीप अचेतावस्था में युवक को उतार कर बैग, एप्पल मोबाइल, एप्पल घड़ी, 16 हजार रुपये व क्रेडिट कार्ड,आईडी कार्ड सहित अन्य सामान लेकर भाग गया। आसपास के लोग अचेतवस्था में युवक को जलीलपुर चौकी पर लाये। शनिवार की सुबह होश आने के बाद युवक ने पुलिस को आपबीती सुनाई। मुगलसराय प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed