फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Young man killed by lightning during rain

बारिश के दौरान बिजली गिरने से युवक की मौत

Wed, 22 Jun 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Wed, 22 Jun 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
Young man killed by lightning during rain
बिजली से हुई युवक की मौत के बाद जुटी भीड़।
मंगलवार को दोपहर बाद जिले के कई हिस्सों में बारिश हुई। वहीं कोतवाली क्षेत्र के पचवनियां गांव के  सिवान में भेड़ चराते समय रामनाथ पाल (32) की बिजली गिरने से मौत हो गई।  रामनाथ शहाबगंज विकास खंड के बड़गांवा गांव का रहने वाला था। पुलिस ने  रामनाथ के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पंडित कमलापति  त्रिपाठी राजकीय जिला चिकित्सालय भेज दिया।
विज्ञापन

दो दिन से हो  रही थोड़ी-थोड़ी बारिश ने लोगों को काफी राहत दी है। मंगलवार को जहां चकिया  क्षेत्र में करीब आधे घंटे तक हल्की बारिश हुई वहीं जनपद के अन्य क्षेत्र  बारिश  से अछूते रहे। इस बारिश ने धान की नर्सरी को संजीवनी दी। जिन किसानो ने  नर्सरी नहीं डाली थी वे खेतों की ओर चल दिए। इस दौरान बिजली गिरने  से शहाबगंज क्षेत्र के बड़गांवा निवासी गुल्लू पाल का पुत्र रामनाथ (32 )  बुरी तरह से झुलस गया। जानकारी होते ही क्षेत्रीय लोग उसे लेकर जिला  संयुक्त चिकित्सालय  चकिया पहुंचे जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित   कर दिया। 
विज्ञापन

सूचना  पर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य सरोज के प्रतिनिधि रतीश कुमार ने पीड़ित  परिवार को  मौके पर पहुंचकर ढांढस बंधाया और एक हजार आर्थिक सहायता दी और तहसील  प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की। वहीं पूर्व विधायक चकिया जितेंद्र  कुमार एड. भी सूचना मिलते ही चकिया चिकित्सालय में पहुंचे। पीड़ित के पिता  बुल्लू पाल और उनके परिवार के अन्य सदस्यों को ढांढस बंधाया और तहसील और  जिला प्रशासन से मिलकर आपदा राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा  दिया। रामनाथ के मौत की खबर पर पूरा गांव अस्पताल में पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed