फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Young man dies due to lightning strike

Chandauli News: बिजली गिरने से युवक की मौत

Fri, 19 Sep 2025 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Young man dies due to lightning strike
चंदौली। जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के राउतपुर गांव में बुधवार देर शाम बिजली गिरने से 25 वर्षीय पवन यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी छह बकरियां भी झुलसकर मर गईं।
विज्ञापन


राउतपुर निवासी पवन यादव (25) बुधवार शाम अपनी बकरियां चराने सिवान गया था। इसी दौरान अचानक तेज बारिश के साथ गरज-चमक शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए पवन ने छाता लगाया, तभी तेज आवाज के साथ बिजली गिरी और वह उसकी चपेट में आ गया। हादसे में पवन गंभीर रूप से झुलस गया। गांव वालों ने पवन को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से पवन की छह बकरियां भी मौके पर ही दम तोड़ दीं। सदर कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि पवन परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक मदद देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed