{"_id":"589f6de04f1c1bb61f37848f","slug":"you-will-also-have-the-responsibility-to-play","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप को भी निभानी पड़ेगी जिम्मेदारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप को भी निभानी पड़ेगी जिम्मेदारी
chandauli
Updated Sun, 12 Feb 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में आठ मार्च को होने वाले विधानसभा चुुनाव में मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान करने को प्रेरित करने के लिए मतदाता जागरूकता रैली निकाले जाने का सिलसिला जारी है। शिक्षण संस्थान और छात्र भी इसकी पहल में आगे हैं और ग्रामीण इलाकों में जाकर ग्रामीणों को अच्छे जनप्रतिनिधि चुनने के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाने की बात बता रहे हैं।
इसी के मद्देनजर शनिवार को योगेश्वर नाथ महाविद्यालय के छात्र-छत्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली को उपजिलाधिकारी जवाहर लाल श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जो विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करने बाद महाविद्यालय में सामप्त हो गयी।
इस दौरान एसडीएम जवाहर लाल श्रीवास्तव ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का महापर्व होता है और इस महा उत्सव में हर किसी को अपने मताधिकार का प्रयोग कर इसे सफल बनाने चाहिये। रैली विधालय परिसर से निकलकर ब्लाक मुख्यालय पहुंची। इसके बाद सेमरा, अमरसीपुर, अतायसतगंज होते हुऐ छात्र-छात्राओं ने पूरे बाजार का भ्रमण किया और बूढे हो या जवान, सभी करे मतदान एवं वोट करे वफादारी से, चयन करे समझदारी से सहित आधी रोटी खायेंगे, मतदान करने जायेंगे नारे लगाकर लोगों से मतदान की अपील की। विद्यार्थियों ने ग्रामीणों से आठ मार्च को मताधिकार का प्रयोग करने की अपील भी की। कहा कि एक अच्छे जनप्रतिनिधि को चुनने के लिए उन्हें भी अपनी जिम्मेदारी निभानी पड़ेगी। लिहाजा वह आठ मार्च को इसके लिए तैयार रहें और अपने विवेक का इस्तेमाल करते हुए बेहतर जनप्रतिनिधि के चुनाव में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
विज्ञापन
इस दौरान महाविधालय की प्रबन्धक विभा गिरि, कुलदीप सिंह, जमाल अहमद, तारिक अनवर, उमेश यादव, इरफान अहमद, संदीप, प्रदुम, रामआसरे, शशीकान्त, इमरान, मोहित, शाहरुख आदि उपस्थित रहे।
चंदौली के पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय डिग्री कालेज में शनिवार को एनएसएस कैम्प तीसरे दिन चला। इस दौरान प्रभारी डा. मोरध्वज सिंह ने स्वयंसेवकों को शारीरिक प्रशिक्षण के साथ योगाभ्यास कराया गया। इसके बाद गोकुलपुर गांव में विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन कर ग्रामीणों को मतदान के लिए प्रेरित व जागरूक किया गया।
इस मौके स्वयंसेवकों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली, जो वार्ड नंबर दो शास्त्रीनगर व मड़ई गांव पहुंची।
स्वयंसेवकों ने मां काली मंदिर के पास मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का मंचन किया, जिसे देखने के लिए गांव में भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को उनके वोट के महत्व की जानकारी दी। आह्वान किया कि 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक अपने बूथों पर पहुंककर वोट देने जरूर जाएं।
इसके बाद दोपहर के वक्त कालेज परिसर में बौद्धिक व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें सेना के सूबेदार वीर बहादुर ने कहा कि मतदाता जागरूकता भी इसका एक उदाहरण है। स्वयंसेवक इसके लिए बेहतर कदम उठा रहे हैं।