फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   You stay home, we are struggling to beat the corona outside

आप घर पर रहें, बाहर कोरोना को मात देने के लिए हम कर रहे संघर्ष

Wed, 29 Apr 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
You stay home, we are struggling to beat the corona outside
सैयदराजा विश्वव्यापी कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में भी इस बीमारी की चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। हालांकि लॉकडाउन की घोषणा के बाद संक्रमित मरीजों की तेजी से बढ़ रही संख्या में कमी आई है पर इससे पूरी तरह छुटकारा नहीं मिल सका है। वहीं दूसरी ओर देश में डॉक्टर, पुलिसकर्मी व सफ़ाईकर्मी बाहर निकलकर अपनी जान की परवाह किए बिना संक्रमण को रोकने के लिए अपना योगदान दे रहे हैं। सैयदराजा नगर में भी सगे डॉक्टर भाई-बहन सहित कई डॉक्टर अपनी सेवा दे कर इस जंग में अपने को कोरोना योद्धा साबित कर रहे हैं।
विज्ञापन

वार्ड नंबर तीन, हसरत मोहानी नगर निवासी व जमानिया पीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित चौरसिया को कोरोना का नोडल अधिकारी बनाया गया है। वे अपनी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए बाहर से आए लोगों की स्क्रीनिंग कर उन्हें क्वारंटिन करा रहे हैं। साथ ही गंभीर मरीजो को कोरोना टेस्ट कराने के लिए जिला अस्पताल रेफ़र कर रहे हैं। उनका कहना है कि ढ़येटी समाप्त कर घर पहुंचने पर वे सबसे पहले नहाते हैं।उसके बाद ही घर में प्रवेश करते हैं ताकि किसी प्रकार का वायरस उनके परिवार को नुक़सान न पहुंचा सके।
विज्ञापन

वहीं डॉ. अमित की बहन निधि चौरसिया फार्मासिस्ट हैं। इन दिनों वे सदरपुर, नोएडा के अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत हैं। वहां वे स्वास्थ्य केंद्र पर बने कोरोना आइसोलेसन वार्ड में भर्ती मरीजो की देखभाल व उन्हें दवा देने का कार्य कर रही हैं। सुरक्षा के लिएउन्हें पीपीई किट दिया गया है जिसे पहनकर ही वे मरीजों की सेवा में जुटी हैं। डॉ.निधि ने देशवासियों से घरों में ही रहने की अपील करते हुए साफ़-सफ़ाई व एक-दूसरे से लगभग दो मीटर की दूरी बनाकर रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा वार्ड नंबर चार, दीनदयाल नगर निवासी डॉ. अमित जयसवाल शहाबगंज पीएचसी पर तैनात हैं। वे कोरोना रैपिड रिस्पांस टीम के इंचार्ज बनकर अपनी सेवा दे रहे हैं। उनका कहना हैं की कोरोना योद्धा बाहर निकलकर कोरोना से लड़ रहे हैं। सभी लोग घरों में रहकर इस लड़ाई को लड़ेंगे तभी इस संक्रमण के चैन को तोड़ा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed