फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   You are the pride of the country, wake up, vote

युवा हो तुम देश की शान, उठो जागो करो मतदान

Thu, 03 Mar 2022 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 01:22 AM IST
विज्ञापन
You are the pride of the country, wake up, vote
चहनियां। युवा हो तुम देश की शान, उठो जागो करो मतदान आदि नारेबाजी करते हुए बुधवार को क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय ड्योढ़ा के छात्रों ने रैली निकाल कर लोगों को सात मार्च को मतदान करने के लिए जागरूक किया। रैली को राकेश यादव रोशन और विद्यालय के प्रधानाचार्य फैयाज अहमद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

रैली में शामिल छात्र छात्राएं युवा हो तुम देश की शान, उठो जागो करो मतदान, युवा शक्ति के तीन काम, शिक्षा सेवा और मतदान, खाना बाद में खाएंगे, पहले वोट देने जाएंगे और भैया बहना भूल न जाना, वोट देने जरूर जाना जैसे नारे लगाते हुए पूरे गांव का भ्रमण किया। इस दौरान राकेश यादव रौशन ने कहा कि मतदान लोकतांत्रिक व्यस्था की रीढ़ होता है। पांच साल में एक बार हमें यह मौका मिलता है कि हम अपना जन प्रतिनिधि चुन सकें। प्रधानाचार्य फ़ैयाज अहमद ने कहा कि मतदान हमारा संवैधानिक अधिकार है। इसलिए इसका प्रयोग बहुत सोच समझकर करना चाहिए। इस मौके पर सरोज यादव, आशुतोष सिंह, प्रीतम मिश्रा, कामिनी तिवारी, गीता देवी, उर्मिला देवी रहे।
विज्ञापन

नियामताबाद। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को प्राथमिक विद्यालय सरने प्रथम के बच्चों ने रंगोली बनाकर मतदान के प्रति जागरूक किया। मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील भी की। रंगोली विद्यालय की शिक्षिका नीलम तिवारी की देख-रेख में बनाई गई। इस दौरान उन्होंने बच्चों से कहा कि वे अपने परिवार व गांव के लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करें। लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी को मतदान करना जरूरी है। रंगोली बनाने में सृष्टि, सरोज, नीतू, राधिका, ईशु, खुशी, रोशनी, रेशमा, सुहानी, शिवानी, कविता, खुशबू, अंजू, अर्चना, पूजा, सुमित्रा, राहुल, शिवा, मिट्ठेलाल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed