फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Yogi took out the heat of criminals, goons are doing Shavasana: Rajnath

योगी ने निकाल दी अपराधियों की गर्मी, गुंडे कर रहे शवासन : राजनाथ

Fri, 31 May 2024 04:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Yogi took out the heat of criminals, goons are doing Shavasana: Rajnath
धानापुर। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराधियों की गर्मी शिमला की तरह ठंडी कर दी है। गुंडों, माफिया को शवासन और शीर्षासन करने पर मजबूर कर दिया है। पहले माफिया और गुंडों की चलती थी। राज्यों में आतंकी हमले होते थे। आज का भारत सीमा के बाहर जाकर भी जवाब दे सकता है। वह बृहस्पतिवार को धानापुर के अमरवीर इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। रक्षामंत्री ने राजनाथ सिंह अपराह्न 3:50 बजे अमरवीर इंटर कॉलेज परिसर में पहुंचे। बताया कि पैर में मोच आने की वजह से डॉक्टर ने खड़े होकर बोलने से मना किया है। उन्होंने अपना भाषण कुर्सी पर बैठकर दिया। कहा कि पहले अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का कोई प्रतिनिधि बोलता था तो दूसरे देशों के प्रतिनिधि चाय पीने चले जाते थे लेकिन आज भारत के प्रतिनिधि को सभी कान खोलकर सुनते हैं। भारत को गरीबों का देश कहा जाता था लेकिन पीए मोदी ने 10 वर्षों में 10 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है। 8 साल पहले भारत दौलत के मामले में 11वें स्थान पर था लेकिन अब पांचवें पायदान पर पहुंच गया है। 2060 तक भारत दुनिया का सबसे धनवान देश होगा।
विज्ञापन

रक्षामंत्री ने कहा कि अब का भारत कमजोर नहीं है। वह सीमा के भीरत और जरूरत पड़ी तो सीमा के उस पार भी लड़ सकता है। पहले गोला बारूद दूसरे देश से मांगते थे लेकिन अब भारत ने 21000 करोड़ के रक्षा उत्पाद दूसरे देशों को बचा है। हम ब्रह्मोस मिसाइल भी बेच रहे हैं। रक्षामंत्री ने कहा कि इंडी गठबंधन के नेता झूठ की राजनीति कर रहे हैं। वे कहते हैं कि मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने तो संविधान और आरक्षण खत्म कर देंगे। जबकि सबसे ज्यादा संविधान के साथ खिलवाड़ इंदिरा गांधी के समय हुआ। उन्होंने संविधान की प्रस्तावना तक को बदल दिया। कहा कि भाजपा सरकार की मंशा है कि धर्म के नाम पर नहीं बल्कि गरीब लोगों को आरक्षण मिले। रक्षामंत्री ने कहा कि पीओके भारत का है और रहेगा भी। पीओके के लोगों ने पाक का झंडा उतार दिया है। बहुत जल्द वहां तिरंगा फहराएगा। स्वागत डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने किया। इस दौरान दौरान राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह, साधना सिंह, विधायक सुशील सिंह, रमेश जायसवाल, त्रिभुवन राम, जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, शिवराज सिंह, राणा प्रताप सिंह, हरिवंश उपाध्याय, गुरदीप सिंह, चंद्रेश्वर जायसवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed