फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Yatris know the sacrifices of Baba Zorawar and Fateh Singh

Chandauli News: यात्रियों ने जानी बाबा जोरावर और फतेह सिंह की कुर्बानियां

Tue, 27 Dec 2022 06:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Yatris know the sacrifices of Baba Zorawar and Fateh Singh
सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह के छोटे साहबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के श्रद्धांजलि को वीर बाल दिवस के रूप में सोमवार को मनाया गया। इस मौके पर रेलवे की ओर से स्थानीय रेलवे स्टेशन पर चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। इसके माध्यम से यात्रियों ने बाल वीरों की बलिदान की कहानी जानी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों प्रत्येक वर्ष 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है। जिसके बाद पीडीडीयू जंक्शन पर 38 चित्रों के माध्यम से गुरु गोविंद सिंह के साहबजादों के बलिदान की गाथा प्रदर्शित की गई। ट्रेन पकड़ने जा रहे और ट्रेन से उतर कर वापस लौट रहे यात्री लगातार चित्रों को निहारते और बाल बलिदानियों की गाथा को याद करते।
विज्ञापन

बच्चों ने जानी सर्वोच्च बलिदान की कहानी
जिले के स्कूलों में भी वीर बाल दिवस मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने गुरु गोविंद सिंह के साहबजादों के सर्वोच्च बलिदानों की कहानी जानी। शिक्षकों ने बच्चों इस कहानी के माध्यम से देश प्रेम की अलख जगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका इंटर कॉलेज में आयोजित वीर बाल दिवस में प्राचार्य डॉ. महेन्द्र कुमार पांडेय ने कहा कि गुरुगोविंद सिंह के बेटों के बलिदान देश के इतिहास में सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है। इस अवसर पर अरुण कुमार, डॉ. अशोक त्रिपाठी, फिरोज खान, मृत्युंजय पांडेय, रमेश सिंह, डॉ. दिनेश, डॉ. राजकिशोर यादव, मयंक मोहन , शैलेन्द्र पटेल, आनंद तिवारी, वेदप्रकाश गुप्ता, राजेश यादव मौजूद रहे। संचालन योगेश सिंह ने किया।

छात्रों को सुनाई बलिदान की कहानी
छत्रधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय दयालपुर, सदलपुरा में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के दौरान वीरबाल दिवस मनाया गया। महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. अरुण कुमार सिंह, उपप्राचार्य प्रमोद कुमार सिंह, डॉ. नंदलाल, अर्चना मिश्र, डॉ. सुनील कुमार, प्रतीस केसरी, अवनीश, गौरव सिंह, धनंजय यादव, डॉ. अय्यर्मा सिंह, निरंजन यादव, बृजेश सिंह, तनु सिंह रहे। इसी तरह गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज सदलपुरा में वीर बाल दिवस पर छात्रों को बलिदान की कहानी सुनाई गई। इस मौके पर विनोद प्रजापति, मिथिलेश सिंह, अशोक, अवधेश मिश्रा, धनंजय सिंह, सत्येंद्र चौहान, अनिल यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed