{"_id":"5796742a4f1c1bc80a21e2ba","slug":"xen-surrounded-by-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने एक्सईएन को घेरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने एक्सईएन को घेरा
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Tue, 26 Jul 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
घेराव करते बीजेपी जन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में अकसर हो रही विद्युत कटौती से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विद्युत वितरण खंड द्वितीय कार्यालय पहुंचकर एक्सईएन का घेराव किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों पर आरोप लगाया कि नगर को मिलने वाली बिजली औद्योगिक क्षेत्र में दी जा रही है। उधर एक्सईएन ने समस्या की जानकारी उच्चाधिकारियों को देने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं का कहना था कि शासन स्तर से नगर में बीस घंटे बिजली आपूर्ति का आदेश है लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारी विभिन्न फाल्ट को ठीक करने के नाम पर जमकर कटौती कर रहे हैं। जिससे नगर को सिर्फ आठ से दस घंटे ही बिजली मिल पा रही है। कहा कि बिजली आपूर्ति के मामले में या तो सरकार झूठी है या फिर उनके अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त होकर नगर की बिजली को औद्योगिक क्षेत्र में भेज दे रहे हैं। कहा कि सिर्फ कागजों पर ही बीस घंटे बिजली मिल रही है। हकीकत यह है कि क्षेत्र की जनता बिजली संकट से परेशान है। वहीं एसडीओ और जेई के ऊपर मनमाने तरीके से कार्य करने का आरोप भी लगाया। इस संबंध में एक्सईएन ऐके सिंह ने बताया कि जितनी बिजली मिल रही है, उसी के अनुसार आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी रोस्टरिंग और रात में होने वाली विद्युत कटौती न किये जाने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा। इस दौरान आरपी सिंह, आलोक सिंह, गोपाल सिंह, राहुल जायसवाल, संतोष चौहान, अशोक सोनकर, सुनील आदि मौजूद रहे।