फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Farmers can increase their income by cultivating Sri Anna.

Chandauli News: श्रीअन्न की खेती से आमदनी बढ़ा सकते हैं किसान

Sat, 10 Oct 2026 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Farmers can increase their income by cultivating Sri Anna.
चंदौली। किसानों की आमदनी बढ़ाने और लोगों को पोषणयुक्त आहार उपलब्ध कराने के लिए श्रीअन्न की खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

इसी क्रम में शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव, खरीफ उत्पादकता गोष्ठी और आत्मा कृषक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें किसानों को ज्वार, बाजरा, सांवा, कोदो और कुटकी की खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ एडीएम (न्यायिक) रतन वर्मा ने किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टालों का अवलोकन किया। कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र रघुवंशी ने मिलेट्स की उत्पादन तकनीक और उनके लाभ बताए। उद्यान विभाग के शीतल वर्मा ने फल, फूल और सब्जियों की खेती तथा कीट-रोग नियंत्रण की जानकारी दी।
विज्ञापन

बीज विकास निगम, वाराणसी के डॉ. योगेंद्र यादव ने फसल विविधीकरण अपनाने पर जोर दिया। रमेश सिंह ने मक्का, तिलहनी फसलों, मिलेट्स और डीएसआर विधि से धान की सीधी बुवाई की जानकारी दी। अवर अभियंता मनासिंह कुशवाहा ने सिंचाई की सुविधा के लिए सोलर पंप लगाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक ने श्रीअन्न के पोषण एवं औषधीय गुणों की जानकारी देते हुए जैविक और प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील की।
कार्यक्रम में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी के प्रतिनिधि, कृषि वैज्ञानिक, विभागीय कर्मचारी और प्रगतिशील किसान रतन सिंह, रिपुसूदन पांडेय, रमेश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। उप कृषि निदेशक ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed