फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sudama's love was contained in four handfuls of rice.

Chandauli News: चार मुट्ठी चावल में समाया सुदामा का प्रेम

Sat, 10 Oct 2026 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Sudama's love was contained in four handfuls of rice.
पीडीडीयू नगर के रस्तोगी गली में कथा सुनाते पं.अमरनाथ। स्रोत:-जागरूक पाठक - फोटो : doda news
पीडीडीयू नगर। रस्तोगी गली में चल रही सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन चित्रकूट से आए कथावाचक पं. अमरनाथ ने सुदामा चरित का प्रसंग सुनाया।
विज्ञापन

भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता, प्रेम और समर्पण की कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। कथावाचक ने कहा कि सच्ची वाणी वही है, जिससे भगवान के गुणों का गान हो।
उन्होंने बताया कि आर्थिक तंगी के बावजूद सुदामा संतोषपूर्वक गृहस्थ जीवन व्यतीत करते थे। पत्नी सुशीला के आग्रह पर वह भगवान श्रीकृष्ण से मिलने द्वारका गए। भेंट के लिए सुशीला ने पड़ोस से चार मुट्ठी चावल मांगकर पोटली में बांध दिए।
विज्ञापन

सुदामा के द्वारका पहुंचने की सूचना मिलते ही भगवान श्रीकृष्ण नंगे पांव उनसे मिलने दौड़ पड़े और गले लगा लिया। भगवान ने चरण पखारे और गुरुकुल के दिनों की यादें साझा कीं। संकोच में सुदामा चावल की पोटली छिपाने लगे, लेकिन श्रीकृष्ण ने उसे लेकर चावल खाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed