फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Seeing the reunion of the four brothers, eyes filled with tears.

Chandauli News: चारों भाइयों का मिलन देख छलक पड़ीं आंखें

Sat, 10 Oct 2026 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Seeing the reunion of the four brothers, eyes filled with tears.
कंदवा के कंजेहरा में रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद - फोटो : doda news
कंदवा। क्षेत्र के कंजेहरा गांव में चल रही रामलीला के अंतिम दिन बृहस्पतिवार की रात भरत मिलाप और श्रीराम के राज्याभिषेक की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के मिलन का दृश्य देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
विज्ञापन

लीला का आरंभ लंका विजय के बाद हनुमान जी के माता सीता और श्रीराम के अयोध्या पहुंचने की सूचना देने से हुआ। इसके बाद विभीषण के आगमन पर उनका आदर-सत्कार किया गया। कुछ देर बाद श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के साथ पुष्पक विमान से अयोध्या पहुंचे। उनके आगमन की सूचना मिलते ही भरत और शत्रुघ्न प्रतीक्षा करने लगे।
विज्ञापन

श्रीराम और लक्ष्मण ने अपने भाइयों को देखते ही बाहें फैलाकर उन्हें गले लगा लिया। चारों भाइयों के इस भावुक मिलन को देखकर श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। इसके बाद गुरु वशिष्ठ ने श्रीराम का राज्याभिषेक कर उन्हें राजगद्दी पर बैठाया। इस दौरान पूरा परिसर हर-हर महादेव और जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इस मौके पर पिंटू प्रीतम, अनिल यादव, रणजीत सिंह यादव, उषा, शीला, तारा, तारकेश्वरनाथ ठाकुर, झम्मन गोंड और रामानंद यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed