फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Arbitrariness: Puja pandals are being built somewhere under electric wires and somewhere in narrow streets.

मनमानी : कहीं बिजली के तारों के नीचे तो कहीं संकरी गलियों में बन रहे पूजा पंडाल

Sat, 10 Oct 2026 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Arbitrariness: Puja pandals are being built somewhere under electric wires and somewhere in narrow streets.
पीडीडीयू नगर के लाठ नंबर दो पर हाईटेंशन तार के नीचे बना पूजा पंडाल। संवाद
पीडीडीयू नगर। जिले में 280 स्थानों पर दुर्गा पूजा पंडाल बनाए जा रहे हैं। इनमें 10 पंडाल संकरी गलियों में हैं, जबकि 10 हाईटेंशन तारों के नीचे स्थापित किए जा रहे हैं। ऐसे में आग लगने पर बड़ा हादसा हो सकता है। संकरी गलियों में बने पंडालों तक पहुंचने के लिए अग्निशमन विभाग के पास पर्याप्त संसाधन भी नहीं हैं। यहां आग बुझाने के लिए विभाग के पास सिर्फ एक बुलेट फायर वाहन है। हालांकि, अग्निशमन विभाग की ओर से पंडालों का निरीक्षण कर समितियों को सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र की शुरुआत 11 अक्तूबर से हो रही है। पंडालों में 16 अक्तूबर को दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। पीडीडीयू नगर के इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी, मानस नगर, राम मंदिर, परमार कटरा, गल्ला मंडी, जायसवाल भवन, गुरुद्वारा, रविनगर, पटेल नगर, गया कॉलोनी, सेंट्रल कॉलोनी, लाठ नंबर एक और दो, बिछुआ मंदिर, डीजल कॉलोनी, अमोघपुर, चंदासी और पड़ाव सहित विभिन्न स्थानों पर भव्य पंडाल बनाए जा रहे हैं। चंदौली, चकिया, धानापुर और सकलडीहा समेत जिले के अन्य क्षेत्रों में भी तैयारियां चल रही हैं। कई पंडाल 30 फुट से अधिक ऊंचे बनाए जा रहे हैं। सप्तमी, अष्टमी और महानवमी पर इन पंडालों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिलाधिकारी ने शांति समिति की बैठक में पंडालों में शॉर्ट सर्किट से बचाव के लिए बिजली के तारों की जांच, मूर्ति विसर्जन स्थलों पर बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था तथा रावण दहन स्थलों पर अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। दूसरी ओर, संकरी गलियों और हाईटेंशन तारों के नीचे बन रहे पंडाल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट-
किसी ने नहीं किया बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन
जिले में 280 पूजा पंडाल स्थापित किए जा रहे हैं। इनके लिए बिजली निगम की ओर से अस्थायी कनेक्शन दिए जाते हैं। हालांकि अभी तक किसी भी पूजा पंडाल के संचालक ने अस्थायी कनेक्शन के लिए आवेदन नहीं किया है। चंदासी विद्युत उपकेंद्र के एसडीओ दीपक पटेल और सकलडीहा के एसडीओ एसआर यादव ने बताया कि पूजा पंडालों को अस्थायी कनेक्शन देने की व्यवस्था है लेकिन अभी तक किसी ने आवेदन नहीं किया है।


कोट-
नियम के अनुसार समितियां एसडीएम के यहां आवेदन करती हैं। इसके बाद अग्निशमन, बिजली और पुलिस विभाग से जांच कराई जाती है। प्रस्तावित पंडालों में आग से बचाव के इंतजामों की जांच की जा रही है। समितियों को सुरक्षा मानकों और शासन की गाइडलाइन का पालन करने की जानकारी दी जा रही है। - अमित कुमार, प्रभारी मुख्य अग्निशमन अधिकारी, चंदौली

पीडीडीयू नगर के लाठ नंबर दो पर हाईटेंशन तार के नीचे बना पूजा पंडाल। संवाद

पीडीडीयू नगर के लाठ नंबर दो पर हाईटेंशन तार के नीचे बना पूजा पंडाल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed