फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Wrestling with a prize of 51 thousand left on a par

बराबरी पर छूटी 51 हजार की इनामी कुश्ती

Sun, 06 Nov 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Wrestling with a prize of 51 thousand left on a par
शिकारगंज । स्थानीय क्षेत्र के गायघाट गांव स्थित जय बघऊत वीर बाबा वार्षिक शृंगार शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें लगभग दो दर्जन पहलवानों ने जोर आजमाइश की। सबसे अधिक 51 हजार इनामी कुश्ती चकिया के शमशेर चौहान और चंदौली के मंटू सिंह के बीच बराबरी पर छुटी। कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला सहकारी बैंक वाराणसी के निदेशक सुधाकर कुशवाहा ने फीता काटकर किया। इसके पूर्व वार्षिक शृंगार के बाद माता के दर्शन कर भक्तों ने खूब जयकारे लगाए। कुश्ती प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर सुधाकर कुशवाहा ने कहा कि कुश्ती भारतीय संस्कृति का एक हिस्सा है। इसे बढ़ावा देने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र के युवा कुश्ती कला से विमुख हो रहे हैं। इससे युवाओं की शारीरिक क्षमता प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि कुश्ती को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के आयोजन आवश्यक है। इसके बाद आयोजित कुश्ती में दो दर्जन पहलवानों ने प्रतिभाग किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण यादव, संरक्षक व पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र कुमार राव ने बताया कि तमाम अखाड़ों से चलकर आए पहलवानों ने जोर आजमाइश की। सबसे बड़ी कुश्ती 52 हजार की चीनी पहलवान हाजीपुर पर रखा गया था। जोड़ न मिलने के कारण कुश्ती नहीं हो पायी। वहीं 51 हजार की कुश्ती बराबरी पर छूटी। इसके पूर्व गायघाट ग्राम पंचायत में स्थित जय बघऊत वीर बाबा वार्षिक शृंगार 52वें वर्ष भी धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर कांता यादव, भोला मौर्य, जयशंकर, राजनाथ मौर्य, लल्लन मौर्या, प्रधान सोनहुल लोकनाथ सिंह, सत्येंद्र राय, राम नरेश, इंजीनियर यादव, अवधेश, विमलेश यादव रहे। रेफरी की भूमिका शमीम खां व श्री यादव पहलवान ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र कुमार राव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed