फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Worship was performed in the pandals, the message of unity was given through tableaux.

Chandauli News: पंडालों में हुई पूजा, झांकियों से दिया एकता का संदेश

Mon, 02 Feb 2026 02:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Worship was performed in the pandals, the message of unity was given through tableaux.
पीडीडीयू नगर के ओड़वार में संत रविदास जी की जयंती मनाते लोग। संवाद
पीडीडीयू नगर। जिले में रविवार को संत रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई। पंडालों में संत रविदास की मूर्तियां स्थापित कर विधि विधान से पूजा की गई। गोष्ठियों में संत रविदास के संदेशों पर मंथन किया गया। वहीं, शाम को झांकियां निकाल कर एकता का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

मन चंगा तो कठौती में गंगा सूत्र वाक्य देने वाले संत शिरोमणि रविदास जयंती मनाई गई। नगर के ओड़वार में जय भीम नमो बुद्धाय कमेटी की ओर से पंडाल में संत की पूजा की गई। दोपहर एक बजे आरती के बाद भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर अध्यक्ष विवेक भारती, संरक्षक अनिल भारती, दिनेश मास्टर, विक्की भारती, अमित कुमार आदि रहे। इसी तरह शाहकुटी हनुमान मंदिर से संत रविदास जयंती पर झांकी निकाली गई।
विज्ञापन

ताराजीवनपुर संवाददाता के अनुसार रामपुर (बसनी) गांव में हवन पूजन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। इसके बाद लंगर हुआ। निगमागम भीम बरखा बुलेटिन विचार सोसाइटी की ओर से जयंती मनाई गई। हवन-पूजन के बाद भंडाने में लोगों की भारी भीड़ रही। इस मौके पर धर्मेंद्र भारती, रविचंद्र, चंद्र भास्कर, सुनील कुमार, अजय कुमार, दिलीप, शशि कुमार, आशीष, सुभाष, आकाश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चहनिया क्षेत्र के इटवा गांव में बीआर आंबेडकर सेवा समिति की ओर से संत रविदास की जयंती मनाई गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा के काशी क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह पप्पू ने संत रविदास और डॉ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। इस मौके पर भाजपा नेता बनवारी पांडेय, सूर्यमुनी तिवारी, जिला पंचायत सदस्य संजय पांडेय, अरविंद पांडेय, नंद गोपाल आदि उपस्थित रहे।

पीडीडीयू नगर के ओड़वार में संत रविदास जी की जयंती मनाते लोग। संवाद

पीडीडीयू नगर के ओड़वार में संत रविदास जी की जयंती मनाते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed