फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Worship of Shivling found in Dhapri village continues, security beefed up

Chandauli News: धपरी गांव में मिले शिवलिंग की पूजा जारी, सुरक्षा बढ़ी

Wed, 30 Jul 2025 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Worship of Shivling found in Dhapri village continues, security beefed up
नियामताबाद। धपरी गांव में शनिवार को निर्माण कार्य के दौरान जमीन में शिवलिंग मिलने पर वहां दर्शन-पूजन का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। मंगलवार ग्रामीण पूजा-अर्चना, जलाभिषेक के साथ ही भजन-कीर्तन भी करते रहे। नाग पंचमी के कारण आसपास के कई गांवों से श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बेलपत्र व जल अर्पित कर पूजा की। मंगलवार को भाजपा नेता संतोष गुप्ता काफी संख्या में ग्रामीणों के साथ शिवलिंग स्थल पर पहुंचे और पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

महिलाएं व अन्य लोग भजन-कीर्तन कर रहे हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शिवलिंग स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। वहां पर पुलिस बल तैनात है और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा रही है। मामले को सुलझाने के लिए एसडीएम की ओर से ग्राम प्रधान और दोनों पक्ष के लोगों को मंगलवार को बातचीत के लिए बुलाया गया था। हालांकि नाग पंचमी पर्व के कारण किसी भी पक्ष की ओर से कोई उपस्थित नहीं हुआ। ग्राम प्रधान संजय सोनकर ने बताया कि एसडीएम ने समझौते के लिए मंगलवार को बुलाया था। पर्व होने के कारण अब हम बुधवार को प्रतिनिधिमंडल के साथ मिलने जाएंगे। फिलहाल शिवलिंग स्थल पर धार्मिक गतिविधियां शांतिपूर्ण ढंग से जारी हैं। सीओ पीडीडीयू नगर कृष्ण मुरारी शर्मा का कहना है कि धपरी गांव में सुरक्षा के दृष्टि से पीएसी के 50 जवानों और करीब 50 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। फिलहाल वहां शांति व्यवस्था कायम है। वहां सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed