फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Worship of Maa Shailputri with the installation of Kalash

कलश स्थापना के साथ मां शैलपुत्री की आराधना

Tue, 27 Sep 2022 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Worship of Maa Shailputri with the installation of Kalash
पीडीडीयू नगर के काली मंदिर में दर्शन पूजन करती महिलाएं। संवाद - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। शक्ति उपासना का महापर्व शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा विधिविधान से हुई। पहले दिन सोमवार को देवी मंदिरों में पूजन अर्चन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। वहीं घरों में पुरोहितों को बुलाकर कलश स्थापित किया गया और माता का आवाहन कर विधि विधान से पूजन अर्चन किया गया।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र की शुरूआत सोमवार को हुई। पहले दिन शुभ और अभिजीत मुुहूर्त में पुरोहितों के सानिध्य में मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापित किया गया और माता का आवाहन किया गया। इसके याद विधि विधान से पूजन अर्चन किया। माता को चुनरी नैवेद्य, फल, फूल, धूप, दीप अर्पित किया गया। इसके बाद पुरोहितों ने दुर्गा सप्तशति का पाठ किया।
विज्ञापन

इसके पूर्व विभिन्न देवी मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। नगर के कैलाशपुरी, रविनगर, पराहुपुर, कैथापुर, नई बस्ती, अलीनगर, शाहकुटी, गल्ला मंडी रेलवे स्टेशन के सामने प्राचीन काली मंदिर, एलबीएस कटरा स्थित संकट हरण दरबार, काली महाल स्थित काली मंदिर, चतुर्भुजपुर, आरपीएफ कालोनी, गया कालोनी, डीजल कालोनी सहित अन्य देवी मंदिरों पर सुबह से देर शाम तक भक्तों की कतार लगी रही। यहां सुबह से देर रात तक घंट घड़ियाल बजते रहे और जयकारे लगते रहे। इसके पहले देवी मंदिरों पर भक्ति गीतों का प्रसारण किया गया। इससे माहौल भक्तिमय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed