फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Work of carving in Mati village halted by rain

बारिश ने रोका माटीगांव में उत्खनन का कार्य

Thu, 18 Jun 2020 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Work of carving in Mati village halted by rain
चंदौली। माटीगांव में बीएचयू पुरातत्व विभाग की ओर से चल रहे खुदाई का कार्य बारिश के चलते ठप हो गया है। उत्खनन वाले स्थानों पर बारिश का पानी एकत्र होने से पुरातत्व विभाग के लोगों को परेशानी हो रही है। विशेषज्ञों ने बताया कि मौसम के ठीक होने के बाद उत्खनन के कार्य को शुचारु रुप से चलाया जाएगा।
विज्ञापन

पुरातत्व विभाग की ओर से क्षेत्र के माटीगांव में दूसरे चक्र में खुदाई का कार्य कराया जा रहा है। प्रथम चक्र की खुदाई का कार्य कोरोना संक्रमण के चलते हुए पूरे देश में हुए लॉक डाउन के चलते ठप हो गया था। इसके बाद दूसरे चक्र की खुदाई का कार्य नौ जून से आरंभ हुआ है। खुदाई के दौरान रोजाना ऐतिहासिक धरोहरों के अवशेष मिल रहे है। उत्खनन में प्राचीन मंदिर, शिवलिंग का अरघा, प्रणाल(पानी निकास द्वार) मिले थे। वहीं बुधवार को केंद्रीय और राज्य पुरातत्व विभाग के लोगों ने भी माटीगांव पहुंच उत्खनन स्थल का निरीक्षण किया था। लोगों ने खुदाई में मिले साक्ष्यों को देखने के बाद उन्हे हजारों वर्ष पूर्व की सभ्यता का भाग माना था। लेकिन बृहस्पतिवार को हुई जोरदार बारिश के चलते उत्खनन को रोक दिया गया है। बीएचयू के प्रो. विनय कुमार ने बताया कि मौसम ठीक होने के बाद खुदाई का कार्य आरंभ होगा। उत्खनन टीम प्रो. अनिल कुमार दुबे, राहुल कुमार त्यागी, अभिषेक कुमार सिंह, परमदीप पटेल शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed