फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   work began in Mughalsarai Tehsil

मुगलसराय तहसील में काम शुरू

Tue, 21 Apr 2015 01:47 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Tue, 21 Apr 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
work began in Mughalsarai Tehsil
प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में नवसृजित तहसील मुगलसराय में सोमवार को
विज्ञापन
कामकाज शुरू हो गया। अलीनगर स्थित पंडित दीन दयाल उद्यान परिसर स्थित भवन को तहसील मुख्यालय बनाया गया है।

पहले दिन सदर एसडीएम गिरीश कुमार शर्मा, राजस्व निरीक्षक छोटेलाल मौर्य, नायब तहसीलदार सुक्रमा प्रसाद विश्वकर्मा, लेखपाल वासुदेव यादव समेत कई अन्य कर्मचारी भवन में बैठे और कार्य शुरू कर दिया।

एसडीएम गिरीश कुमार शर्मा ने कहा कि भवन में सोमवार को मात्र औपचारिकता पूरी की गई। वास्तविक कार्य यहां पर बुधवार से होगा। मंगलवार को अधिकारी तहसील दिवस में रहेंगे। क्षेत्र के 207 गांवों के लोगों को इस तहसील का लाभ मिलेगा।

पूर्व में सकलडीहा तहसील क्षेत्र और मुगलसराय क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए काफी दूरी तय कर सदर तहसील जाना पड़ता था।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विगत 21 जनवरी 2014 को रामनगर में आयोजित सभा में मुगलसराय को तहसील बनाने की घोषणा की थी। इसको अमलीजामा पहनाते हुए प्रदेश कैबिनेट ने बीते 16 मार्च को मुगलसराय को तहसील का दर्जा दे दिया था। उसके बाद जिला प्रशासन ने मुगलसराय में तहसील मुख्यालय के लिए जगह ढूंढनी शुरू कर दी थी।

इसी क्रम में सोमवार को अलीनगर स्थित पंडित दीनदयाल उद्यान में बने भवन में तहसील का कामकाज शुरू हो गया। हालांकि अभी तक राजस्व संबंधी अभिलेखों को यहां लाया नहीं जा सका है, जिसके चलते ग्रामीणों को करीब एक पखवारे तक राजस्व संबंधी कार्यों के निबटारे के लिए सदर तहसील जाना पड़ेगा।

इस संबंध में सदर एसडीएम गिरीश कुमार शर्मा ने बताया कि मुगलसराय तहसील के अंतर्गत आने वाले गांवों के राजस्व अभिलेखों को एक हफ्ते के अंदर यहां स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed