फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Wooden pole fell down in Kidwai Nagar

किदवई नगर में टूटकर गिरा लकड़ी का पोल

Fri, 06 Aug 2021 07:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 07:54 PM IST
विज्ञापन
Wooden pole fell down in Kidwai Nagar
चंदौली। नगर में जर्जर पोल बदलने में बिजली विभाग की लापरवाही कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। बुधवार की रात लकड़ी का पोल वार्ड संख्या आठ में टूटकर मकान पर गिर पड़ा और तार सड़क पर झुलने लगा। संयोग था कि घटना रात में हुई, वरना कई लोग चपेट में आ सकते थे। पोल गिरने की आवाज सुनकर घरों से निकले लोगों ने सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। हालांकि रास्ता अवरुद्ध हो गया। इसको लेकर वार्डवासियों ने शुक्रवार को बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। वार्डवासियों ने बताया कि एक माह पहले ही इस पोल की हालत के बारे में बिजली बिभगा के अफसरों को सूचना दी गई थी, लेकिन किसी ने भी इस पर गंभीरता नहीं दिखाई। विभाग की लापरवाही से लोगों में रोष है। वार्डवासियों का कहना है कि आवागमन में कठिनाई हो रही है। वार्ड आठ में लगा पोल जर्जर होने के कारण महीनों से झुका हुआ है। तारों का लोड बढ़ने से लगातार पोल नीचे लटकता जा रहा है। इससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में विशाल सैनी, सोमारू केशरी, संतू पाल, विंध्यवासिनी केशरी, मनोज संतोष आदि रहे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed