{"_id":"57cc779f4f1c1baa30317941","slug":"won-gold-in-taekwondo","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताइक्वांडो में जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताइक्वांडो में जीता स्वर्ण
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Mon, 05 Sep 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
राहुल पांडेय को मिठाई खिलाते कोच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के कैलाशपुरी निवासी होमगार्ड प्रभाकर के पुत्र राहुल स्कूल गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया द्वारा आयोजित माध्यमिक विद्यालयीय राष्ट्रीय ताइक्वाडों प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। राहुल ने लखनऊ के चौक स्टेडियम में आयोजित 62वीं माध्यमिक विद्यालयीय ताइक्वांडों में स्वर्ण पदक हासिल कर इसकी आहर्ता हासिल की है।
रामपुर कला चकिया निवासी प्रभाकर पांडेय होमगार्ड हैं। उनका पुत्र राहुल कक्षा आठ का छात्र है। नगर पालिका इंटर कालेज में माध्यमिक विद्यालयीय मंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सब जूनियर वर्ग में 35 से 38 किलोग्राम भार वर्ग में चंदौली का प्रतिनिधित्व करते हुए राहुल ने स्वर्ण पदक हासिल किया और लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शामिल हुए। यहां उसने मेरठ, इलाहाबाद के बाद फाइनल मुकाबले में लखनऊ के खिलाड़ी को 11-01, 06-01 से पराजित कर स्वर्ण पदक हासिल करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता का टिकट हासिल किया। अक्तूबर के पहले सप्ताह में तेलंगाना में राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित होगी। राहुल के पदक लेकर वापस लौटने पर नगर में स्वागत किया गया। इस अवसर पर कोच शरद प्रताप राव, ताइक्वांडों एसोएिशन के सचिव अल्ताब खान, सीमा खान, अमित मौर्य, अजय कुमार तिवारी, मनोज कुमार, चंद्रकांत तिवारी आदि ने उसे बधाई दी और खुशी व्यक्त की।