फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Women sat for blanket hours

कंबल के लिए घंटों बैठी रहीं महिलाएं

Sat, 17 Jan 2015 01:39 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Sat, 17 Jan 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
Women sat for blanket hours
केशवपुर की महिलाएं शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर कंबल के लिए घंटों बैठी
विज्ञापन
रहीं। जानकारी होने के बाद जिलाधिकारी एनके सिंह ने महिलाओं को आश्वस्त किया कि जल्द ही केशवपुर गांव में कंबल वितरण किया जाएगा। इसके बाद महिलाएं लौटीं।


कड़ाके की इस ठंड में कंबल का वितरण नहीं होने से नाराज केशवपुर गांव की महिलाएं शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंची। इस दौरान महिलाओं ने ठंड को देखते हुए अधिकारियों से कंबल प्रदान करने की मांग की, जिसे लेकर वह काफी देर तक जिलाधिकारी कार्यालय गेट पर बैठी रही।

महिलाओं के गेट पर बैठे होने की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी एनके सिंह ने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि गांव में शीघ्र ही कंबल बांटा जाएगा।

उन्होंने तहसीलदार को निर्देश दिया कि तत्काल गरीब महिलाओं की सूची तैयार कर सुनिश्चित करें। मौके पर दुर्गावती, रामरती आदि कई महिलाएं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed