{"_id":"6ac7fc7f229e4c4b610acf34","slug":"visually-impaired-children-need-education-opportunities-and-respect-sp-chandauli-news-c-189-1-svns1013-155929-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"दृष्टिबाधित बच्चों को शिक्षा, अवसर और सम्मान की जरूरत : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दृष्टिबाधित बच्चों को शिक्षा, अवसर और सम्मान की जरूरत : एसपी
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। दृष्टिबाधित बच्चों को शिक्षा, अवसर और सम्मान देकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ना सभी की जिम्मेदारी है। विश्व दृष्टि दिवस पर बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने यह बात कही।
उन्होंने बच्चों से संवाद कर उनके हुनर, रुचियों और सपनों के बारे में जानकारी ली। वहीं, बच्चों ने भी एसपी से सवाल पूछे। मार्गदर्शी संस्था अमर ज्योति सेवा केंद्र, रवैहेरा के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में दृष्टिबाधित बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। एसपी ने प्रस्तुति की सराहना कर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि प्रतिभा किसी शारीरिक कमी की मोहताज नहीं होती। इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
एसपी ने बच्चों के शिक्षकों से ब्रेल लिपि से पढ़ाई, विशेष शिक्षण पद्धति और संगीत प्रशिक्षण की जानकारी ली। विश्व दृष्टि दिवस आंखों की सुरक्षा के साथ जरूरतमंदों के जीवन में रोशनी लाने का संदेश देता है। नेत्रदान के संकल्प से किसी के जीवन में नई रोशनी लाई जा सकती है।
विज्ञापन
कार्यक्रम के अंत में बच्चों को लंच पैकेट और शिक्षकों को शॉल देकर सम्मानित किया गया। संवाद