{"_id":"6ac7fcdc74bbbec2e6061aab","slug":"villagers-enraged-by-action-on-forest-land-surround-range-office-chandauli-news-c-189-1-svns1013-155918-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: वन भूमि पर कार्रवाई से भड़के ग्रामीण, रेंज कार्यालय का घेराव किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: वन भूमि पर कार्रवाई से भड़के ग्रामीण, रेंज कार्यालय का घेराव किया
विज्ञापन
नौगढ़। वन भूमि पर कार्रवाई से नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को जयमोहनी रेंज कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने विभाग पर मनमानी का आरोप लगाते हुए जुर्माने की रसीद उपलब्ध कराने और कथित तौर पर जब्त कृषि उपकरण व अन्य सामान वापस करने की मांग की। हालांकि, वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों के आरोपों को निराधार बताया है।
ग्रामीण आशिक ने बताया कि उनका परिवार करीब 20 वर्षों से संबंधित भूमि पर खेती करता आ रहा है। आरोप है कि मंगलवार को वन विभाग की टीम गांव पहुंची और कार्रवाई के दौरान तीन हल, जुआठ और एक साइकिल जब्त कर ली। मुरली और प्रवेश को रेंज कार्यालय ले जाया गया था, जिन्हें बुधवार को छोड़ दिया गया।
आशिक के अनुसार, उनसे 10 हजार रुपये जुर्माना लिया गया, लेकिन रसीद नहीं दी गई। जुर्माना जमा करने के बाद भी सामान वापस नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने रेंज कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। इसमें शकुंतला, कलावती, संतरा, रामराजी, शीला, जमीन, मल्टी, पार्वती, संगीता, मुन्नी, सितारा, सुनीता और इंद्रावती आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
वन क्षेत्राधिकारी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि वन विभाग की जमीन पर कब्जा कर खेती करने की शिकायत मिली थी। इसके आधार पर कार्रवाई की गई और 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के आरोप गलत हैं। किसी भी प्रकार का सामान जब्त नहीं किया गया है। संवाद