फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Women derived rally

महिलाओं ने निकाली रैली

Wed, 11 Mar 2015 01:53 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Wed, 11 Mar 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
Women derived rally
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार की मध्याह्न बारह बजे
विज्ञापन
क्षेत्र के छित्तमपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय से  महिला चेतना समिति द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई।

 रैली को हरी झंडी दिखाकर सिस्टर रजनी ने रवाना किया। रैली गांव का भ्रमण करने के बाद पुन: विद्यालय में आकर गोष्ठी के रूप में तब्दील हो गई।


गोष्ठी में बोलते हुए सिस्टर रजनी ने कहा कि महिलाओं को अपनी आत्मरक्षा और स्वावलंबन के लिए स्वयं जागरूक होना पड़ेगा। पुरुष प्रधान समाज महिलाओं को बराबरी का दर्जा देने में हिचक रहा है इसके खिलाफ महिलाओं को संगठित होकर संघर्ष करना होगा।

कहा कि महिलाओं को यह बताना होगा कि शोषण सहना एवं देखना दोनों ही गलत है। इस अवसर पर अनिता देवी, राधिका सिंह, सुनीता देवी, ममता देवी, रेखा देवी एवं मालती कुमारी आदि दर्जनों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
उधर सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था ‘सुर-सरिता’ समिति के तत्वावधान में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि नारी सशक्कतीकरण के लिए महिलाओं को अपने अंदर छुपी प्रतिभाओं को पहचानना होगा। तत्पश्चात होली मिलन कार्यक्रम में सदस्यों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी।

वहीं गायक अशोक सिद्धार्थ पारंपरिक होली गीत की प्रस्तुति कर सबका मन मोह लिया।  इस अवसर पर नीतू, पप्पी, हन्नी, किरन, सुनिता, डा. गौतम, जयप्रकाश, बाबुल, आकिब और अशोक ध्यान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed