फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Women angry over water shortage stage protest

Chandauli News: पानी की समस्या से नाराज महिलाओं ने प्रदर्शन किया

Tue, 21 Apr 2026 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Women angry over water shortage stage protest
शिकारगंज के बोदलपुर में पानी की समस्या को लेकर जल निगम के टंकी के पास प्रदर्शन करती महिलाएं। सं
शिकारगंज। क्षेत्र के बोदलपुर गांव के पानी टंकी से समुचित पानी न मिलने से परेशान महिलाओं ने सोमवार को पानी टंकी के पास प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पहाड़ और भोका बंधी के समीप बोदलपुर ग्राम पंचायत में स्थित स्थापित जल निगम द्वारा पेयजल पानी टंकी से गांव के ग्रामीणों को पानी की सप्लाई की जाती है। वहीं गांव में कुछ स्थानों पर मुख्य पाइप लाइन में लीकेज के कारण घरों तक समुचित ढंग से पानी नहीं पहुंच रहा है। पानी की समस्या दूर न होने पर महिलाएं घरों से पानी का डिब्बा लेकर टंकी पर पहुंच गईं और जोरदार प्रदर्शन करते हुए अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन


पानी टंकी के ऑपरेटर अनिल कुमार यादव ने बताया कि पाइप लाइन में लीकेज के कारण पूरे प्रेशर से पानी आगे नहीं पहुंच रहा है। इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी जा चुकी है। जल निगम के अधिशासी अभियंता अमित कुमार ने बताया पेयजल की समस्या जल्द ही दूर की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में हंसराज, सुरेंद्र, वकील यादव, बुद्धन यादव, कमली देवी, प्रभावती देवी, सूखा देवी, जीउती देवी, माधुरी देवी, सुमित्रा देवी सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed