फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Woman who went out for a walk dies after being hit by pickup

टहलने निकली महिला की पिअकप के धक्के से मौत

Sun, 13 Jun 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Woman who went out for a walk dies after being hit by pickup
पीडीडीयू नगर। बबुरी थाना क्षेत्र के लेवा मार्ग पर रविवार की सुबह मार्निंग वाक के लिए निकली सरगुजिया गांव निवासी महिला को पिकअप ने गांव के समीप कुचल दिया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर भाग गया। आरोप है कि पशु तस्करी कर रहे वाहन ने महिला को कुचला है। पूर्व सांसद रामकिशुन ने एसपी को फोन कर घटना की सूचना दी। इसके बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के सरगुजिया गांव निवासी हीरावती देवी (50) को रविवार को मार्निंग वाक के समय पशु लदे पिकअप वाहन ने धक्का मार दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। हीरावती देवी की तबियत पिछले काफी दिनों से खराब चल रही थी। चिकित्सक ने उन्हें मार्निंग वाक करने की सलाह दी थी। रविवार की सुबह करीब चार बजे वह अपने गांव के पास लेवा-इलिया रोड पर टहल रही थीं। इसी बीच पिकअप ने कुचल दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहां मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना परिवार वालों को दी। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना के बाद पूर्व सांसद भी सरगुजिया गांव पहुंच गए। ग्रामीणों ने घटना के बारे में जानकारी ली। इसके बाद एसपी अमित कुमार को फोन कर अवगत कराया। एसपी के निर्देश पर बबुरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस संबंध में सीओ चकिया प्रीति तिवारी ने बताया कि महिला के शव कोपोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed