धानापुर। क्षेत्र के रायपुर गांव के पास रविवार की रात दो बाइक की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं, दूसरी बाइक का चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के छोटी रामरजाय गांव निवासी यशवंत यादव अपनी साली सुमन (28) के बच्चे को दवा दिलवाने के लिए पत्नी सरिता (32) के साथ बाइक से दवा लेने सीतापोखरी गया था। रात में घर लौटते समय रायपुर गांव के पास पीछे से तेज रफ्तार बाइक यशवंत की बाइक से टकरा गई। हादसे में सरिता और सुमन के सिर में गंभीर चोटें लगी। वहीं, दूसरी बाइक का चालक अमादपुर निवासी नागेंद्र वर्मा (28) भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, यहां डॉक्टरों ने सरिता को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल सुमन और नागेंद्र को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के अनारक्षित टिकट घर के बाहर ट्रेन के इंतजार में बैठे बिहार जाने वाल

अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के अनारक्षित टिकट घर के बाहर ट्रेन के इंतजार में बैठे बिहार जाने वाल

अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के अनारक्षित टिकट घर के बाहर ट्रेन के इंतजार में बैठे बिहार जाने वाल