फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   With everyone's cooperation the city can be made clean

Chandauli News: सभी के सहयोग नगर को बनाया जा सकता है स्वच्छ

Thu, 14 Dec 2023 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
With everyone's cooperation the city can be made clean
चकिया। वार्ड की स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति के नेतृत्व में बुधवार को स्वच्छता जन जागृति दिवस सामुदायिक भवन परिसर में मनाया गया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य ने नगर पंचायत को स्वच्छता सहायक उपकरण सौंपा। इस मौके पर सभासदों को सम्मानित किया गया और उनसे स्वच्छता में सहयोग की अपील की गई। कहा सभी के सहयोग से स्वच्छ वातावरण बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी कुंदन राज कपूर ने कहा कि शासन के द्वारा स्वच्छता के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की जा रही है। चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि नगर को सुंदर स्वच्छ बनाने के लिए नागरिकों का सहयोग जरूरी है। इस दौरान समिति वार्ड अध्यक्ष और सदस्य नामित किए गए। टी-शर्ट टोपी और परिचय पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पंचायत की ओर से एक मिनी टीपर, हाथ ठेला गाड़ी, रिक्शा, सगडी, ठेला गाड़ी और एक पानी टैंकर नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए नागरिकों के लिए समर्पित किया गया। विधायक ने हरी झंडी दिखाकर इसे समर्पित किया। इस दौरान उमाशंकर सिंह, डॉ. प्रदीप मौर्या, अभिषेक मिश्रा, कैलाश जायसवाल, रमेश गुप्ता, मीना विश्वकर्मा, ज्योति गुप्ता, आदि उपस्थित रहे। संचालन पूर्व सभासद विजय विश्वकर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed