फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Wishing well by seeing and worshipping the Shailputri form of mother

Chandauli News: मां के शैलपुत्री स्वरूप के दर्शन-पूजन कर की मंगल कामना

Mon, 31 Mar 2025 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Wishing well by seeing and worshipping the Shailputri form of mother
पीडीडीयू नगर। देवी की उपासना के महापर्व नवरात्र की शुरूआत रविवार को हुई। पहले दिन भक्तों ने घरों में कलश स्थापित कर मां जगदंबा का आह्वान किया। विधि विधान से मां के पहले स्वरूप शैल पुत्री की पूजा की। साथ ही दुर्गा सप्तशती, दुर्गा चालीसा का पाठ किया। देवी मंदिरों में भी दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की कतार लगी। पीडीडीयू नगर के जीटी रोड स्थित प्राचीन काली मंदिर में मंदिर का कपाट खुलने से पहले ही लोग कतारबद्ध हो गए।
विज्ञापन

नवरात्र की तैयारियां पहले से ही शुरू हो गई थीं। पहले दिन घरों में पुरोहितों को बुलवाकर मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापित कराया गया। विधि विधान से चुनरी, नारियल, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य, फल, मेवा अर्पित कर मां का आह्वान किया गया। पहले दिन मां के पहले स्वरूप शैल पुत्री की पूजा की गई। नगर के कैलाशपुरी, नई वस्ती, रविनगर, जीटी रोड, शाहकुटी, न्यू महाल, काली महाल, गल्ला मंडी, एलबीएस कटरा, चतुर्भुजपुर, आरपीएफ कॉलोनी, गया काॅलोनी स्थित मंदिरों में दर्शन-पूजन का सिलसिला दिनभर चलता रहा। माता के जयकारे और भजन से माहौल भक्तिमय रहा। चकिया व शिकारगंज क्षेत्र में नवरात्र के पहले दिन मंदिरों पर भक्तों की भीड़ लगी रही। सिकंदरपुर मां कोट भवानी, चकिया की ऐतिहासिक काली मंदिर में मां काली, हाजीपुर स्थित दुलहियादाई, जागेश्वर नाथ स्थित दुर्गा मंदिर, कालिका धाम कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर, पूर्वी बाजार स्थित दुर्गा मंदिर, मंगरौर स्थित मां मंगला गौरी मंदिर, बड़ी नहर स्थित मां गायत्री मंदिर, वार्ड नंबर आठ मां शीतला मंदिर, वार्ड नंबर-3 शमशेर नगर स्थित संतोषी माता मंदिर सहित कई अन्य देवी मंदिरों सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही। इस दौरान मंदिरों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। उधर, नगर पंचायत के प्राचीन मां काली मंदिर, श्रीराम जानकी शिव मठ मंदिर, हनुमान मंदिर व अन्य देवी मंदिरों में पूरे दिन दर्शन-पूजन करने वालों की भीड़ रही। प्राचीन मंदिरों को भव्य तरीके से सजा दिया गया है। मंदिरों के आसपास स्थित दुकानों से चुनरी, नारियल व माता के झंडे खूब बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed