फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   winners were honored

विजेताओं को किया सम्मानित

Mon, 20 Jun 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
winners were honored
पड़ाव। क्षेत्र के डांडी स्थित सेठ एमआर जैपुरिया स्कूल में चल रहे 28 दिवसीय ग्रीष्मकालीन तैराकी और वाद्ययंत्र प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन रविवार को प्रशिक्षुओं ने अपनी-अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस दौरान विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुुुरुआत मुख्य अतिथि एनसीसी के कर्नल तरुण खन्ना ने मां शारदा और तुलसी वेदी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की।
विज्ञापन

समापन समारोह में बालीवुड के संगीतकार एहशान नुरानी की संस्था टोरिंस से अए अनुभवी प्रशिक्षकों के निर्देशन में बच्चों ने गिटार, कीबोर्ड एवं ड्रम वादन की प्रस्तुति की। अनुभवी प्रशिक्षकों ने भी अपने वाद्ययंत्रों से अलग. अलग धुनों पर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं तैराकी प्रतियोगिता में गर्ल्स में इकरा नाफिज प्रथम और ब्वायज में अनुकल्प जायसवाल ने पहला स्थान प्राप्त किया। इस दौरान प्रबंध निदेशक मनोज बजाज ने कहा कि ग्रीष्मकालीन तैराकी और वाद्ययंत्र प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य काशी सहित समस्त पूर्वांचल के बच्चों का सर्वांगिण विकास कर एक स्वस्थ समाज की स्थापना करना है। मुख्य अतिथि कर्नल तरुण खन्ना ने कहा कि बच्चों में कला की निपुणता दीखी। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन दीपक बजाज, प्रबंध निदेशक मनोज बजाज, निदेशक श्यामसुंदर बजाज, प्रधानाचार्य आशीष सक्सेना, उप प्रधानाचार्या प्रियंका मुखर्जी रहे। संचालन तरनदीप सिंह बग्गा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed