फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Winners in Olympics honored

Chandauli News: ओलंपिक में विजेता खिलाडियों को किया सम्मानित

Wed, 11 Oct 2023 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Winners in Olympics honored
पीडीडीयू नगर। जिला ओलंपिक संघ की ओर से खेले गए जिला ओलंपिक में विजेता खिलाड़ियों को मंगलवार को सम्मानित किया गया। सनबीम स्कूल में आयोजित समारोह में अतिथि एसडीएम पीडीडीयू नगर अविनाश कुमार, रेलवे के सीनियर डीएसटीई बीके यादव, जिला क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर सिंह, पहलवान केके यादव, विद्यालय के सेक्रेटरी यदुराज कानुडिया, निदेशिका श्वेता कानूडिया और प्रधानाचार्य ने विजेता खिलाडि़यों को शील्ड व प्रमाण पत्र सौंपा। छह से दस अक्तूबर तक चले जिला ओलंपिक की 18 खेल स्पर्धाओं में यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई के दो हजार खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। समापन समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य सीके पालित ने कहा कि जिला ओलंपिक के आयोजन ने अपने लक्ष्य को शत-प्रतिशत प्राप्त किया। एसडीएम अविनाश कुमार, पहलवान केके यादव और यदुराज कानूडिया ने चेस, स्केटिंग, आर्चरी, टेबल टेनिस, बॉक्सिंग , बास्केट बॉल खेलों के विजेताओं को स्वर्ण,रजत और कांस्य पदक सौंपे। इसी तरह अतिथि बीके यादव, श्वेता कनूडिया ने वॉलीबॉल बालक और बालिका वर्ग, नेटबॉल बालक वर्ग और बालिका वर्ग, फुटबॉल बालक वर्ग, क्रिकेट बालक वर्ग, हैंडबॉल, कबड्डी प्रतियोगिता के विजेताओं व उपविजेताओं को पदक और प्रमाणपत्र दिया। वहीं कर्मवीर सिंह और प्रधानाचार्य सीके पालित ने योग, रेसलिंग, कराते, वेट लिफ्टिंग, एथलेटिक के विजेता को मेडल और सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed