फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Winner declared for 41 posts of delegate in PDDU Mandal

Chandauli News: पीडीडीयू मंडल में डेलीगेट के 41 पदों पर विजेता घोषित

Sat, 20 Jul 2024 05:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
Winner declared for 41 posts of delegate in PDDU Mandal
पीडीडीयू नगर। ईस्टर्न रेलवे कर्मचारी को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड चुनाव में मतगणना के बाद बृहस्पतिवार की देर रात विजेताओं की घोषणा की गई। पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल के विभिन्न विभागों में 41 डेलिगेट का चुनाव हुआ। इसमें ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के समर्थित 37 उम्मीदवार जीते हैं। शुक्रवार को यूनियन के नेताओं ने विजेता डेलिगेट को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। ईस्टर्न रेलवे इम्प्लाई कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड का संचालन रेलकर्मियों के सहयोग से होता है। ईस्ट सेंट्रल रेलवे और पूर्व रेलवे के विभिन्न विभागों से डेलिगेट चुने जाते है। बाद में डेलिगेट मंडल स्तर पर डायरेक्टर का चुनाव करते हैं। बृहस्पतिवार को विभिन्न विभागों में डेलिगेट पद पर चुनाव हुआ। सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान के बाद गहमा गहमी के बीच मतगणना हुई और विजेता की घोषणा की गई। इसके तहत टीआरएस, पावर हाउस, रनिंग एवं टीआरडी में 09 डेलीगेट पद के लिए मतदान हुआ। इसमें विपुल कुमार सिंह, अजय कुमार रावत, अखिलेश कुमार ,अश्वनी कुमार, देवेंद्र कुमार विश्वकर्मा, डीकेएस राय, राज किशोर सिंह, शशिकांत सिंह विजेता रहे। वहीं अनिल कुमार भारती निर्विरोध विजयी हुए। इंजीनियरिंग विभाग में डेलिगेट के दो पदों के चुनाव में रोशन कुमार और ओपी जैसल विजयी हुए। कैरेज एंड वैगन में डेलिगेट के चार पद पर संतोष तिवारी, प्रेम शंकर, सुशील कुमार और संतोष पासवान विजयी हुए। प्लांट डिपो इंजीनियरिंग कारखाना में 03 डेलिगेट पद के लिए चुनाव हुआ। इसमें दो इसीआरकेयू प्रत्याशी धनेश कुमार एवं राकेश ओझा तथा निर्दल प्रत्याशी के रूप में सुदामा राम विजय घोषित हुए। सिग्नल गया के दो डेलिगेट पद पर अरविंद कुमार और चंदन कुमार विजेता हुए। एईएन स्पेशल में दो डेलिगेट पद के लिए चुनाव में अमर कुमार एवं अनूप, संदीप तिग्गा, डीआरएम ऑफिस में तीन डेलिगेट पद के लिए हुए चुनाव में अमित कुमार, बीके सिंह और मिंज विजेता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed