फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Winds blew at a speed of 30 km, mercury dropped by two degrees

Chandauli News: 30 किमी की गति से चलीं हवाएं, दो डिग्री गिरा पारा

Tue, 29 Apr 2025 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Winds blew at a speed of 30 km, mercury dropped by two degrees
पीडीडीयू नगर। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और पुरवा व पछुआ हवा के बीच हो रही परस्पर क्रिया का असर सोमवार को दिखा। सुबह से देर शाम तक करीब 30 किमी की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं। इससे मौसम सुहाना बना रहा। जिले में अधिकतम तापमान रविवार के 39 डिग्री सेिल्सयस से दो डिग्री सेल्सियस गिरकर 37 पर आ गया। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा।
विज्ञापन


जिले के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। कुछ दिन पहले तक अधिकतम तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। वहीं रविवार से तापमान में गिरावट आनी शुरू हो गई। सोमवार को सुबह 10 बजे तक बादलों और सूर्य देव की लुकाछिपी चलती रही। हालांकि इसके बाद धूप निकल आई, लेकिन 30 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के कारण मौसम सामान्य रहा। हवा चलने से एक ओर तो लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ गई है। सबसे ज्यादा परेशान आम की खेती करने वाले किसान हैं। पहले आंधी-बारिश से फसल को नुकसान पहुंचा और अब हवा से आम के टिकोरे गिर जा रहे हैं। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मई माह के पहले सप्ताह तक मौसम नम रहेगा और लोगों को लू नहीं झेलनी पड़ेगी। इसके बाद मौसम में बदलाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed