{"_id":"588515474f1c1bc77cf009b4","slug":"will-today-vote-for-civil-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल बार के लिए आज पड़ेंगे वोट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल बार के लिए आज पड़ेंगे वोट
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Mon, 23 Jan 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
चुनाव को लेकर प्रचार करते अधिवक्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव की पूर्व संध्या पर रविवार को चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने वोटरों को रिझाने के लिए अपना अंतिम प्रयास जारी रखा। कचहरी बंद होने के बाद भी अधिवक्ताओं की चहल-पहल से पूरा कचहरी परिसर देर शाम तक गुलजार रहा। सोमवार को वोट डाले जाएंगे।
अधिवक्ताओं ने पूरे कचहरी परिसर को बैनर-पोस्टर से सजा दिया। कचहरी के मुख्य द्वार पर गेट आदि की भी व्यवस्था की गई। कुल लगभग दो हजार मतदाता शामिल है। इसमें मात्र 15 महिला मतदाता है। वहीं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रात: दस बजे सिविल बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों के लिए वोट डाले जाएंगे।
इस वर्ष सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर मनोज सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह व हरिभूषण तिवारी के बीच मुकाबला है। वहीं महामंत्री पद पर भी इस बार त्रिकोणीय लड़ाई देखने को मिल रही है। इस पद पर मोहन शर्मा, आमोद प्रकाश पांडेय व भोलानाथ पाल के बीच मुकाबला हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आशुतोष कुमार श्रीवास्तव व वीरेन्द्र प्रताप सिंह दाढी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर खालिद वकार आबिद, सुनीता चौधरी व नीरज कुमार सिंह के बीच मुकाबला है। बार सभागार में एक ओर जहां निर्वाचन की तैयारियां चल रही थी, वहीं कचहरी परिसर में अधिवक्ता बैनर-पोस्टर लगाने में मशगूल दिखे। कचहरी परिसर के बाहर भी अधिवक्ताओं मतदाताओं को रिझाने की हरसंभव कोशिश की। इस दौरान चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की कई टीमें इसी काम में देर शाम तक लगी हुई थी।