फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Wife thrown off the roof and beaten with sticks and rods; FIR registered against husband.

Chandauli News: पत्नी को छत से नीचे फेंका, लाठी-डंडे से पीटा, पति के खिलाफ प्राथमिकी

Wed, 22 Jul 2026 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Wife thrown off the roof and beaten with sticks and rods; FIR registered against husband.
पति की पिटाई से घायल सुनीता अस्पताल में भर्ती। जागरूक पाठक
दुलहीपुर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मवईकला गांव में एक महिला को उसके पति द्वारा बेरहमी से पीटने और छत से नीचे फेंककर हत्या के प्रयास का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

आरोपी ने मां को बचाने पहुंचे बच्चों की भी पिटाई की। बेटी ने कोतवाली में तहरीर देकर पिता के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। घायल महिला का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। वहीं, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मवईकला निवासी रुबी कुमारी ने मुगलसराय कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसके पिता रामभजन प्रजापति के अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध हैं।
इसी बात को लेकर घर में विवाद होता है और पिता उसकी मां सुनीता देवी के साथ मारपीट करते हैं। रामभजन घर के खर्च के लिए पैसे भी नहीं रखते। इसको लेकर सुनीता ने परिवार न्यायालय में शिकायत की थी, जिस पर रामभजन को न्यायालय बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे नाराज रामभजन सोमवार को सुबह करीब आठ बजे पत्नी को लाठी-डंडे से पीटने लगा। इसके बाद घर की छत से धक्का देकर उसे नीचे गिरा दिया।
नीचे गिरने के बाद भी आरोपी लात-घूंसों से हमला करता रहा। रुबी ने बताया कि उसने अपने भाई लकी प्रजापति और बहन छोटी कुमारी के साथ मां को बचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल सुनीता देवी को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल चंदौली रेफर कर दिया।

महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। बेटी रूबी ने पिता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, थानाध्यक्ष विजय प्रताप का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पति की पिटाई से घायल सुनीता अस्पताल में भर्ती। जागरूक पाठक

पति की पिटाई से घायल सुनीता अस्पताल में भर्ती। जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed