फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Wife hanged herself, a day later husband committed suicide by jumping in front of the train

UP News: पत्नी ने लगाई फांसी तो एक दिन बाद पति ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, मचा कोहराम

Sat, 25 Nov 2023 05:57 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 25 Nov 2023 05:57 PM IST
सार

दुदौली गांव निवासी स्व. घूरेलाल उर्फ राकेश राजभर के इकलौते पुत्र शिवम (25) की शादी विगत जून माह में सदर कोतवाली के जामडीह के सेवानिवृत्त रेलकर्मी स्व. रमेश राय के पुत्री रूक्मीना से हुई थी। परिवार में खुशी का माहौल था। दिवाली से पूर्व पत्नी रूक्मीना मायके चली आई थी। यहां किसी बात से नाराज होकर उसने शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

विज्ञापन
Wife hanged herself, a day later husband committed suicide by jumping in front of the train
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के दुदौली गांव का युवक पत्नी के शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या करने के सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पाया। शनिवार को उसने सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर डाउन की ओर आ रही ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर दोनों परिवार में कोहराम मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


दुदौली गांव निवासी स्व. घूरेलाल उर्फ राकेश राजभर के इकलौते पुत्र शिवम (25) की शादी विगत जून माह में सदर कोतवाली के जामडीह के सेवानिवृत्त रेलकर्मी स्व. रमेश राय के पुत्री रूक्मीना से हुई थी। परिवार में खुशी का माहौल था। दिवाली से पूर्व पत्नी रूक्मीना मायके चली आई थी। यहां किसी बात से नाराज होकर उसने शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना को शिवम बर्दाश्त नहीं कर पाया और वह सदमे में चला गया था। शनिवार को सकलडीहा रेलवे स्टेशन के समीप डाउन की ओर आ रही एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर उसने खुदकुशी कर ली। शिवम की मौत के बाद उसकी मां चंदा व बहनें नेहा और निहारिका का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद पति और पत्नी का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन



पत्नी की मौत की सूचना पर पहुंचा था ससुराल

ग्रामीणों के अनुसार रूक्मीना के परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सूचना मिलने पर शिवम ससुराल जामडीह पहुंचा था। वह पत्नी के शव को देखना चाहता था पर मृतका के परिजनों ने शव दिखाए बिना उसे वापस लौटा दिया था। इससे वह काफी आहत हुआ था। शनिवार मोबाइल पर बात करते हुए ट्रेन के सामने कूदकर उसने जान दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed