फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Width of 16 roads of Mughalsarai assembly will be increased

Chandauli News: मुगलसराय विधानसभा की 16 सड़कों की बढ़ाई जाएगी चौड़ाई

Wed, 17 Jul 2024 04:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Width of 16 roads of Mughalsarai assembly will be increased
पीडीडीयू नगर। वाराणसी विकास प्राधिकरण ने मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र की 16 सड़कों की चौड़ाई बढ़ाने की कार्ययोजना तैयार की है। वाराणसी-रामनगर-मुगलसराय महायोजना के तहत बनी कार्ययोजना को शीघ्र धरातल पर उतारने की प्रक्रिया शुरू होगी। मुगलसराय विधानसभा में अधिकांश नगरीय सड़कें हैं। कई सड़कें संकरी होने की वजह से जाम की समस्या बढ़ गई है। इससे आने-जाने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शासन के निर्देश पर वाराणसी विकास प्राधिकरण ने क्षेत्र की उन सड़कों के चौड़ीकरण की योजना बनाई है, जो आबादी और वाहन बढ़ने से संकरी हो गई हैं। ऐसी 16 सड़कों के चौड़ीकरण की कार्ययोजना पर बरसात के बाद काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन


वीडीए की कार्ययोजना के तहत पड़ाव चौराह से सहजौर हाेते हुए कैली-चहनिया मार्ग की चौड़ाई 12 मीटर से बढ़ाकर 30 मीटर, महाबलपुर से छिमिया होते हुए कैली मार्ग की चौड़ाई 12 से बढ़ाकर 30 मीटर की जाएगी। नगर की सब्जी मंडी से हनुमानपुर होते हुए कैली मार्ग को 24 से 30 मीटर, हनुमानपुर से सहजौर होते हुए कैली मार्ग को 16 से 30 मीटर, सरेसर से धूसखास मार्ग को 12 से 18 मीटर, मटकुट्टा से धूसखास होते हुए आगे का मार्ग चार से 15 मीटर, आलमपुर से धूसखास मार्ग सात से 15 मीटर किया जाएगा। अलीनगर तिराहे से बाईपास होते हुए चकिया मार्ग 40 से 45 मीटर, विशुनपुर-देवई मार्ग छह से 24 मीटर, रेमा-चकिया मार्ग 12 से 18 मीटर, गोधना-नियामताबाद मार्ग आठ से 24 मीटर, गोधना और गंगेहरा होते हुए चंद्रखा बाईपास तक जाने वाली सड़क की चौड़ाई 18 मीटर बढ़ाई जाएगी। इसी तरह औद्योगिक क्षेत्र से एनएच 2 बाईपास मार्ग से चकिया महेवा मार्ग दस से 24 मीटर, औद्योगिक क्षेत्र से एनएच 7 मार्ग 24 से 30 मीटर और टेंगरा मोड़ से औद्योगिक क्षेत्र जाने वाले मार्ग को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed