फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Widespread rain water from the water

बारिश से चहुंओर जल ही जल

Sat, 13 Aug 2016 01:35 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sat, 13 Aug 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
 नगर सहित पूरे जिले में शुक्रवार को हुई तीन घंटे की मूसलाधार बारिश से   चहुंओर जल ही जल दिखा। इसके पूर्व रात में ही तीन घंटे तक मूसलाधार बारिश   हुई। इससे खेतों में अत्यधिक पानी भरने से वे तालाब में तब्दील हो गए तो   शहरी इलाकों में सड़कों और गलियों  में  कीचड़ और फिसलन बढ़ने से आवागमन  में लोगों को फजीहत का सामना करना  पड़ा।
विज्ञापन

मौसम  विभाग के अनुसार  जिले में चौबीस घंटे में करीब 15 मिमी  बरसात हुई है। शुक्रवार को दोपहर एक  बजे से दो बजे तक घंटे तक हुई  झमाझम  बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो  गया। इस दौरान  लोग अपने घरों में  दुबके रहे। इसके पूर्व गुरुवार की रात  डेढ़ बजे से चार  बजे भोर तक मूसलाधार बरिश हुई। इससे चहुंओर जल जमाव ही  दिखा। बारिश की वजह  से जरूरी कार्य से घर से बाहर निकले लोग  छांव की आड़  में  दुबके नजर आए। मूसलाधार बारिश से चारों तरफ जलभराव की  स्थिति हो गई।  खेतों  में अत्यधिक पानी भरने की वजह से धान के खेत तालाब  में तब्दील हो  गए। धान की फसल डूबने से उसके गलने की आशंका हो गई है। शहरी  इलाकों में  बारिश के चलते सड़कों पर जलजमाव  की स्थिति देखने को मिली।  बारिश की वजह  से नगर के  रविनगर, जीटी रोड सहित गलियों  में भी पानी भर गया। इससे  लोगों को  आवागमन करने में फजीहत का सामना करना  पड़ा। कमोवेश यही स्थिति चकिया,   बबुरी, सैयदराजा, कमालपुर, धीना, चहनियां,   टांडाकला, दुलहीपुर, पड़ाव,   नियायताबाद, नौगढ़ समेत जिले के सभी इलाकों  में देखने को मिली।नियामताबाद  संवाददाता के अनुसार रात में तेज बारिश से पटनवा, सिंघीताली, अमोघपुर,  कटरिया, एकौनी आदि गांवों में जल जमाव की स्थिति हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed