फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   When she got less marks than her friends, the student committed suicide by hanging herself

Chandauli News: सहेलियाें से कम नंबर मिले तो छात्रा ने फंदे से लटककर दे दी जान

Tue, 14 May 2024 03:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
When she got less marks than her friends, the student committed suicide by hanging herself
चकिया। सीबीएसई 10वीं में सहेलियों से कम नंबर मिलने से परेशान होकर कोतवाली क्षेत्र के मां काली नगर की छात्रा हिना (17) ने सोमवार को पंखे के हुक के सहारे फंदे से लटककर जान दे दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चकिया के मां काली नगर वार्ड निवासी श्याम सुंदर की बड़ी बेटी हिना कक्षा दस की छात्रा थी। सोमवार को सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी किया। हिना ने दोपहर में करीब ढाई बजे मोबाइल पर अपना रिजल्ट देखा। पिता श्याम सुंदर ने बताया कि 70 प्रतिशत अंक मिलने के कारण हिना खुश नहीं थी। सहेलियों से कम नंबर मिलने से परेशान हिना ऊपर अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद पिता श्यामसुंदर और सोनी देवी उसे देखने पहुंचे तो कमरे का दरवाजा भीतर से बंद था। दोनों लोग दरवाजा खटखटाने लगे लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो कमरे में हिना फंदे पर लटकी हुई थी। परिजनों ने तत्काल उसे नीचे उतारा और जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed