फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   When family members scolded him, the young man jumped into the well, died

Chandauli News: घर वालों ने डांटा तो कुंए में कूद गया युवक, मौत

Sun, 10 Mar 2024 02:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
When family members scolded him, the young man jumped into the well, died
धानापुर। क्षेत्र के जीयनपुर गांव में शुक्रवार को देर शाम घर वालों से विवाद के बाद नाराज होकर कुंए में छलांग लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार वालों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और आगे की कार्रवाई में जुटी है। गांव निवासी उज्ज्वल कुमार (26) अपनी पत्नी को लेकर शुक्रवार की शाम शिवरात्रि का मेला देखने गया था। देर रात वह घर लौटा तो परिवार के सदस्यों से किसी बात पर विवाद हो गया। इससे नाराज होकर वह घर से बाहर निकल गया। परिवार के लोग उसके पीछे गए लेकिन तब तक वह सिवान में स्थित कुंए में कूद गया। परिजनों के शोर मचाने पर गांव वाले जुटे और उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उज्ज्वल तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और ओनावल में एक क्लिनिक में काम करता था। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया की युवक ने परिवार में विवाद होने के कारण आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed